जवाई ही नहीं, अब चामुंडेरी की पहाड़ियों में भी गूंज रही तेंदुओं की दहाड़, पर्यटकों को मिला नया टूरिस्ट पॉइंट
Leopard Safari Rajasthan: राजस्थान में जवाई के बाद अब पाली जिले की चामुंडेरी पहाड़ियां भी तेंदुओं की मौजूदगी को लेकर तेजी से चर्चा में आ रही हैं. यहां लगातार तेंदुओं की गतिविधियां और दहाड़ सुनाई देने के बाद यह इलाका पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों की नई पसंद बनता जा रहा है. प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ी वातावरण के बीच तेंदुओं को देखने का रोमांच लोगों को आकर्षित कर रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ समय में इस क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या और गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे यहां पर्यटन की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं. कई पर्यटक अब जवाई के साथ-साथ चामुंडेरी की पहाड़ियों का भी रुख कर रहे हैं. हालांकि वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बिना अनुमति जंगल क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है.