जमशेदपुर का फ्रूट हब बना साकची मार्केट! कम कीमत-अच्छी गुणवत्ता के लिए जुटती भीड़
Jamshedpur sakchi fruit market : जमशेदपुर का साकची मार्केट शहर की सबसे व्यस्त और खास बाजारों में गिना जाता है. यहां हर सामान के लिए अलग मार्केट मौजूद है, लेकिन फ्रूट मार्केट की पहचान सबसे अलग मानी जाती है. सालभर यहां ताजे और अच्छी क्वालिटी के फल मिलते हैं, जिसकी वजह से सुबह से रात तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग यहां फल खरीदने पहुंचते हैं. स्वाद, ताजगी और वैरायटी के कारण यह बाजार लोगों की पहली पसंद बना हुआ है.