जब सिर्फ 1 पैसे में पिसता था अनाज! देखिए आजादी के दौर की 100 साल पुरानी आटा चक्की, जो आज भी चल रही धड़ल्ले से

जब सिर्फ 1 पैसे में पिसता था अनाज! देखिए आजादी के दौर की 100 साल पुरानी आटा चक्की, जो आज भी चल रही धड़ल्ले से
Jaipur Hindi News: देश में आधुनिक मशीनों के दौर के बीच एक ऐसी ऐतिहासिक आटा चक्की आज भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जो आजादी के समय से लगातार चल रही है. करीब 100 साल पुरानी इस अनोखी चक्की में कभी सिर्फ 1 पैसे में अनाज की पिसाई हुआ करती थी. ग्रामीण इलाकों में यह चक्की उस दौर की मेहनत, तकनीक और परंपरा की जीवित मिसाल मानी जाती है. खास बात यह है कि आधुनिक तकनीक आने के बावजूद यह पुरानी चक्की आज भी धड़ल्ले से काम कर रही है और लोग यहां अनाज पिसवाने पहुंचते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चक्की से पिसा आटा स्वाद और गुणवत्ता में अलग होता है.