जब लाल बहादुर शास्त्री ने उपवास की अपील की थी, खुद PM हाउस में शुरु कर दी थी खेती

जब लाल बहादुर शास्त्री ने उपवास की अपील की थी, खुद PM हाउस में शुरु कर दी थी खेती
पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से वाहनों के ईंधन बचाने और मितव्ययिता के लिए देशवासियों से अपील की है, उससे लाल बहादुर शास्त्री का दौर याद आ जाता है. वो समय युद्ध का था. उस समय देश में अनाज की भी कमी थी. तब देश के दूसरे प्रधानमंत्री शास्त्री ने लोगों से सप्ताह में एक दिन व्रत करने की अपील की थी. अपील के साथ ही उन्होंने अपने भारी भरकम बंगले में हल चला कर अनाज उपजाना शुरु कर दिया था. उनकी पत्नी ललिता शास्त्री ने उस दौर के बारे में लेखक विवेक शुक्ला को खुद बताया था. पत्रकार के तौर विवेक शुक्ला ने उनका इंटरव्यू किया था. विवेक शुक्ला अपनी उन्हीं यादों को इस मौके पर आपसे साझा कर रहे हैं, पढ़िए-