जबलपुर के छात्रों का कमाल! 67 ग्राम का ‘मिस्टर इंडिया’ नैनो ड्रोन बना चर्चा का केंद्र, मोबाइल से होगा कंट्रोल

जबलपुर के छात्रों का कमाल! 67 ग्राम का ‘मिस्टर इंडिया’ नैनो ड्रोन बना चर्चा का केंद्र, मोबाइल से होगा कंट्रोल
जबलपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज (JEC) के छात्रों ने एक ऐसा 'नैनो ड्रोन' बनाकर कमाल कर दिया है, जो साइज में भले ही एक छोटी चिड़िया जैसा हो, लेकिन इसके कारनामे बड़े-बड़े ड्रोनों को मात दे रहे हैं. महज 67 ग्राम का यह ड्रोन आसमान में थोड़ी ही ऊंचाई पर जाते ही इंसानी आंखों से पूरी तरह ओझल हो जाता है.