छोटा आकार-भयंकर प्रहार! खुले समंदर में भले ही US शेर, लेकिन हॉर्मुज में एकदम बवाल है ईरान की गदीर सबमरीन
Ghadir submarine Range: ईरानी नौसेना की गदीर-क्लास मिनी सबमरीन उथले पानी की एक घातक स्टेल्थ शिकारी है. अपनी छोटी बनावट और शांत मोटर के कारण यह दुश्मन के सोनार से बचकर समुद्री तल के करीब छिप सकती है. यह 533mm टॉरपीडो और जस्क-2 जैसी एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों से लैस है. फारस की खाड़ी जैसे संकरे जलमार्गों में बड़े युद्धपोतों को निशाना बनाने और समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाने में यह अत्यंत प्रभावी है.