'छैया छैया' पर डांस करते भारतीय टूरिस्ट्स का वीडियो वायरल... इंटरनेट पर भड़के लोग, बोले-शो-ऑफ या एंजॉयमेंट?

'छैया छैया' पर डांस करते भारतीय टूरिस्ट्स का वीडियो वायरल... इंटरनेट पर भड़के लोग, बोले-शो-ऑफ या एंजॉयमेंट?
वियतनाम की मशहूर ट्रेन स्ट्रीट पर भारतीय टूरिस्ट ग्रुप का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. वीडियो में कुछ लोग रेलवे ट्रैक के पास डांस करते नजर आते हैं, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई. कुछ यूजर्स ने इसे सिर्फ मजेदार ट्रैवल मोमेंट बताया, तो कई लोगों ने इसे विदेश में 'शो-ऑफ' और गलत व्यवहार करार दिया. Instagram से शुरू हुआ यह वीडियो X पर भी खूब वायरल हुआ. इस क्लिप ने एक बार फिर ट्रैवल एटिकेट और सोशल मीडिया पर दिखावे की आदत पर सवाल खड़े कर दिए हैं.