छपरा की खुशबू चतुर्वेदी का दर्द, उद्यमी योजना की 2 किस्तें मिलीं, मशीनें लगीं; तीसरी किस्त नहीं मिलने से अटका कारोबार

छपरा की खुशबू चतुर्वेदी का दर्द, उद्यमी योजना की 2 किस्तें मिलीं, मशीनें लगीं; तीसरी किस्त नहीं मिलने से अटका कारोबार
Chhapra News: खुशबू चतुर्वेदी को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ दिया गया है. इस योजना के तहत वे अपने उद्योग में कूलर तैयार करेंगी. उनकी योजना है कि यहां तैयार होने वाले उच्च गुणवत्ता वाले कूलर पूरे भारत में बेचे जाएं. इन कूलरों के माध्यम से सारण और छपरा की एक अलग पहचान बनेगी. इस उद्योग में अधिकतर महिलाएं काम करेंगी. जिससे स्थानीय स्तर पर महिला रोजगार को बढ़ावा मिलेगा.