'चेहल्लुम के लिए जमानत नहीं दे सकते...' उमर खालिद को जेल या बेल पर कोर्ट का यह विरोधाभास क्यों?

'चेहल्लुम के लिए जमानत नहीं दे सकते...' उमर खालिद को जेल या बेल पर कोर्ट का यह विरोधाभास क्यों?
Umar Khalid Bail Plea News: सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज करने के अपने ही पुराने फैसले को गलत करार दिया. शीर्ष अदालत की इस टिप्पणी के बाद उमर खालिद के जेल से बाहर आने की उम्मीद बढ़ गई थी. हालांकि मंगलवार आते-आते यह सारी उम्मीद मिट्टी में मिल गई और दिल्ली की एक निचली अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत की याचिका खारिज कर दी. ऐसे में उमर खालिद के मामले में ‘जेल बनाम बेल’ को लेकर कानूनी बहस फिर तेज हो गई है.