चुनाव नतीजे से बदला गणित, राहुल की रणनीति धराशायी, दो ड्रीम प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ी सरकार, कांग्रेस के यार बनेंगे मददगार
हालिया विधानसभा चुनावों के बाद बदले राजनीतिक समीकरणों ने केंद्र सरकार को नई उम्मीद दी है. खबर है कि सरकार अब 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने दो बड़े ड्रीम प्रोजेक्ट परिसीमन और 'वन नेशन-वन इलेक्शन' को आगे बढ़ाने की तैयारी में है. संसद में पहले विरोध करने वाले कुछ क्षेत्रीय दल अब विशेष मुद्दों पर सरकार का साथ दे सकते हैं. बीजेपी ने डीएमके समेत कई दलों से संपर्क बढ़ाया है, जबकि टीएमसी के भीतर भी हलचल पर नजर रखी जा रही है. विपक्ष इसे लेकर सतर्क है, लेकिन सरकार को भरोसा है कि बदले हालात में उसके लिए समर्थन जुटाना पहले से आसान होगा.