चीन तो दुनियाभर से करने लगा दगाबाजी, गुपचुप कर रहा ऐसा खेल, किसान से लेकर आम इंसान तक सब पर मुसीबत

चीन तो दुनियाभर से करने लगा दगाबाजी,  गुपचुप कर रहा ऐसा खेल, किसान से लेकर आम इंसान तक सब पर मुसीबत
China on US Iran War News: ईरान-अमेरिका के बीच दोबारा से लड़ाई शुरू होने की गहराती चिंता के बीच चीन चुपचाप अपनी तैयारी में जुटा है. चीन ने उर्वरकों का निर्यात पहले से रोक रखा था, वहीं अब आरोप है कि वह दुनिया का सबसे बड़ा अनाज और खाद भंडार तैयार कर रहा है. वर्ल्ड बैंक के पूर्व अध्यक्ष डेविड मालपास ने इस कारण से भारत सहित दुनिया के तमाम देशों में आने वाले संकट को लेकर खुलेआम चेतावनी दी है.