चीन की 'नब्‍ज' पर ब्रह्मोस की मजबूत पकड़, चालाकी पर होगा होर्मुज स्‍ट्रेट जैसा हाल, पलभर में मचेगा त्राहिमाम

चीन की 'नब्‍ज' पर ब्रह्मोस की मजबूत पकड़, चालाकी पर होगा होर्मुज स्‍ट्रेट जैसा हाल, पलभर में मचेगा त्राहिमाम
Andaman Nicobar Brahmos Missile: हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधि पर नजर रखने और उसपर लगाम लगाने के लिए भारत लगातार अपनी क्षमताओं को बढ़ा रहा है. ग्रेट निकोबार प्रोजेक्‍ट उसी स्‍ट्रैटजी का हिस्‍सा है. चीन जिस तरह से पाकिस्‍तान का इस्‍तेमाल कर दक्षिण एशिया में बढ़त लेने की कोशिश कर रहा है, उसे देखते हुए भारत ने भी अपनी रणनीति पर अमल करना शुरू कर द‍िया है. मलक्‍का स्‍ट्रेट चीन के लिए लाइफलाइन से कम नहीं है. भारत ने अब उसके आसपास अपनी रणनीतिक मौजूदगी को और मजबूत कर रहा है. ब्रह्मोस मिसाइल की तैनाती उसी का हिस्‍सा है.