चित्रकूट के मानिकपुर से आंध्र प्रदेश टाइल्स कंपनी गए दो युवक पांच महीने से लापता, परिवार थाने का काट रहा चक्कर, जाने
मानिकपुर क्षेत्र के सूअरगढ़ा गांव निवासी विजय और अच्छे लाल रोजगार की तलाश में एक ठेकेदार के माध्यम से आंध्र प्रदेश की एक टाइल्स कंपनी में काम करने गए थे, शुरुआत में दोनों युवकों की अपने घरवालों से फोन पर बातचीत होती रही थी, लेकिन कुछ दिनों बाद अचानक उनका संपर्क टूट गया. तब से न तो दोनों युवकों का कोई पता चल पाया है और न ही परिवारों को उनकी कोई जानकारी मिल सकी है.