चित्रकूट के नरेंद्र सिंह 40 साल से अनाथ और बेसहारा बच्चों को करा रहे मुफ्त पढ़ाई, कई बच्चे अब सरकारी नौकरी में चयन
बुंदेलखंड के चित्रकूट में रहने वाले नरेंद्र सिंह करीब 40 वर्षों से गरीब अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए उम्मीद की नई रोशनी बने हुए हैं. वह न सिर्फ बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दिला रहे हैं, बल्कि रहने, खाने और उनकी जरूरतों का पूरा खर्च भी खुद उठा रहे हैं. उनके साथ हुई एक घटना ने उनका पूरा जीवन बदल दिया और वह बच्चों के बीच अपना समय बिताने लगे.