चारमीनार से पुराने बाजार तक... हैदराबाद के इन 6 ठिकानों पर छिपा है इतिहास और विंटेज चीज़ों का खजाना

चारमीनार से पुराने बाजार तक... हैदराबाद के इन 6 ठिकानों पर छिपा है इतिहास और विंटेज चीज़ों का खजाना
Hyderabad Antique Market: अगर आप इतिहास, विंटेज कलेक्शन और एंटीक चीज़ों के शौकीन हैं, तो हैदराबाद आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. शहर के कई पुराने बाजार और एंटीक शॉप्स आज भी सदियों पुरानी विरासत को संजोए हुए हैं. यहां पुराने सिक्के, विंटेज कैमरे, शाही फर्नीचर, एंटीक घड़ियां, पारंपरिक ज्वेलरी और दुर्लभ सजावटी सामान आसानी से मिल जाते हैं. खासतौर पर चारमीनार क्षेत्र, पुराने बाजार और स्थानीय विंटेज स्टोर्स पर्यटकों और कलेक्टर्स के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. इन बाजारों में घूमते हुए लोग इतिहास और हैदराबाद की पुरानी संस्कृति की झलक महसूस कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी इन एंटीक मार्केट्स की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.