गोवा: 25 लोगों को जिंदा भस्‍म करने वाले नाइटक्‍लब में अब क्‍या हुआ? अचानक मच गई भगदड़

गोवा: 25 लोगों को जिंदा भस्‍म करने वाले नाइटक्‍लब में अब क्‍या हुआ? अचानक मच गई भगदड़
दिसंबर 2025 में गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लब की 11.01 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है. जांच में सामने आया कि यह क्लब बिना फायर एनओसी और फर्जी पुलिस क्लीयरेंस जैसे जाली दस्तावेजों के सहारे अवैध रूप से चल रहा था. अब तक कुल 29.05 करोड़ की संपत्ति जब्त हो चुकी है.