गोंडा मे दीनदयाल शोध संस्थान महिलाओं को मुफ्त में दे रहा सिलाई प्रशिक्षण, बारीकियां सीख शुरू कर सकती हैं खुद का व्यवसाय
दीनदयाल शोध संस्थान केवीके गोपाल ग्राम कि गृह वैज्ञानिक डॉ. ममता त्रिपाठी लोकल 18 से बताती है कि संस्थान में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां सिलाई का प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंच रही हैं. यहां उन्हें सिलाई मशीन चलाने से लेकर विभिन्न प्रकार के कपड़ों की कटिंग, डिजाइनिंग और सिलाई की बारीकियां सिखाई जाती हैं. प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक महिलाओं को व्यावहारिक जानकारी भी देते हैं, ताकि वे आसानी से इस काम को सीख सकें.