गोंडा का बालक नाथ शिवलिंग, जिसे औरंगजेब ने की थी तोड़ने की कोशिश.. जानिए क्या है कहानी

गोंडा का बालक नाथ शिवलिंग, जिसे औरंगजेब ने की थी तोड़ने की कोशिश.. जानिए क्या है कहानी
गोंडा जिले के झंझरी क्षेत्र में स्थित प्राचीन बालक नाथ शिवलिंग आज भी श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र बना हुआ है. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यह स्वयंभू शिवलिंग सैकड़ों साल पुराना है और इसे औरंगजेब भी नुकसान नहीं पहुंचा सका था. सावन और महाशिवरात्रि पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. मान्यता है कि इस शिवलिंग पर दूध से रुद्राभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं.