गुलाब जामुन खाने के बाद ऐसा क्‍या हुआ, जापानी विदेश मंत्री को पीनी पड़ गई कॉफी, बोले- इसकी मिठास तो...

गुलाब जामुन खाने के बाद ऐसा क्‍या हुआ, जापानी विदेश मंत्री को पीनी पड़ गई कॉफी, बोले- इसकी मिठास तो...
जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने भारत की मशहूर साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी और गुलाब जामुन का स्वाद लिया. वहीं गुलाब जामुन खाने के बाद मजाकिया अंदाज में कहा कि मिठाई इतनी मीठी थी कि उन्हें फिर से कॉफी पीनी पड़ गई. उन्होंने माना कि भारत सिर्फ चाय और मसालेदार खाने के लिए ही नहीं, बल्कि कॉफी और पारंपरिक मिठाइयों की समृद्ध संस्कृति के लिए भी दुनियाभर में पहचान रखता है.