गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में बवाल के बाद खुली अव्यवस्थाओं की परतें, तीमारदारों पर लाठीचार्ज, वीडियो वायरल होने के बाद उठी जांच की मांग
गाजीपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों पर लाठियां बरसाने और एक मासूम बच्ची के सामने उसकी मां के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है. घटना के बाद जहां प्रशासन सीसीटीवी फुटेज का हवाला देकर मामले को शांत कराने की कोशिश में जुटा है, वहीं लोकल 18 की ग्राउंड रिपोर्ट में अस्पताल की अंदरूनी अव्यवस्थाओं और सुरक्षा व्यवस्था की कई परतें खुलकर सामने आई हैं.