गर्मी से बचना है? 100 रुपये का ये गमछा बना युवाओं का नया क्रेज, लू और धूप से बचाव का देसी तरीका

गर्मी से बचना है? 100 रुपये का ये गमछा बना युवाओं का नया क्रेज, लू और धूप से बचाव का देसी तरीका
पूर्वांचल और उत्तर भारत के कई हिस्सों में गमछा लंबे समय से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है. गाजीपुर, बलिया और बनारस जैसे इलाकों में यह सिर्फ गर्मी से बचाव का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान भी माना जाता है. अब समय के साथ इसमें नए डिजाइन, पैटर्न और ओडिशा मॉडल जैसी वैरायटी जुड़ने से यह युवाओं के बीच एक फैशन ट्रेंड के रूप में भी उभर रहा है.