गर्मी में AC फेल... घर बन गया शिमला! राजस्थान की यह VIP झोपड़ी सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

गर्मी में AC फेल... घर बन गया शिमला! राजस्थान की यह VIP झोपड़ी सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
VIP Jhopdi Rajasthan: राजस्थान की भीषण गर्मी के बीच एक अनोखी VIP झोपड़ी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. करीब 7 लाख रुपए की लागत से तैयार यह खास झोपड़ी घास-फूस और बांस जैसी प्राकृतिक सामग्री से बनाई गई है. खास बात यह है कि बाहर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार होने के बावजूद इसके अंदर AC जैसी ठंडक महसूस होती है. पारंपरिक देसी तकनीक और प्राकृतिक वेंटिलेशन सिस्टम के कारण यह झोपड़ी गर्मी से राहत देने में बेहद कारगर मानी जा रही है. लोग इसे आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल निर्माण का शानदार उदाहरण बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह झोपड़ी सिर्फ रहने की जगह नहीं बल्कि देसी ज्ञान और ग्रामीण वास्तुकला की अनोखी मिसाल है, जो कम संसाधनों में प्राकृतिक ठंडक का बेहतरीन समाधान पेश करती है.