गर्मियों में पेट की जलन और गैस से हैं परेशान, तो यहां डॉक्टर से जानिए देसी और असरदार उपाय
गर्मी बढ़ने के साथ पेट में जलन, गैस, भारीपन और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद इकबाल के अनुसार, गर्मियों में हल्का भोजन, सौंफ का पानी, छाछ, सत्तू, नारियल पानी और मटके का पानी शरीर को ठंडा रखने और पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. उन्होंने लोगों को ताजा भोजन और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है.