गर्भवती महिलाओं के इलाज में अब एआई बनेगा स्मार्ट डॉक्टर, कानपुर के एलएलआर में शुरू हुई सेवा, जाने
कानपुर के एलएलआर अस्पताल में अब गर्भवती महिलाओं के इलाज में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई तकनीक की मदद ली जाएगी. शहर के सरकारी अस्पताल में यह पहली बार होगा, जब महिला मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल तरीके से तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर डॉक्टर आगे की संभावित परेशानियों का अंदाजा लगा सकेंगे. इससे इलाज पहले से ज्यादा आसान, तेज और सटीक होने की उम्मीद है.