गया में मिलेट्स किसानों को बड़ी सौगात! लगेंगे 2 कैफेटेरिया-4 प्रोसेसिंग यूनिट, बाजार की समस्या होगी दूर
Gaya Millets Cafeteria Processing Unit Project: गया जिले के मोटे अनाज उत्पादकों के लिए बड़ी राहत वाली खबर है. अब किसानों को मार्केटिंग और प्रोसेसिंग की चिंता नहीं सताएगी. जिले में दो मिलेट्स कैफेटेरिया और चारों अनुमंडलों में नई प्रोसेसिंग यूनिट्स की स्थापना होगी. जिससे श्री अन्न की खेती करने वाले किसानों को सीधा बाजार और उपज का सही दाम मिल सकेगा. जानिए क्या है सरकार की योजना. बता दें कि किसानों की ये मांग लगातार लोकल 18 पर उठाई गई थी.