खुद का खोलना है कारोबार, तो सरकार करेगी मदद और देगी 5 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन.. जानिए पूरा प्रोसेस

खुद का खोलना है कारोबार, तो सरकार करेगी मदद और देगी 5 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन.. जानिए पूरा प्रोसेस
यूपी सरकार की मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है. इस योजना के तहत 21 से 40 वर्ष तक के युवा मैन्युफैक्चरिंग या सेवा क्षेत्र में अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं. योजना में 4 साल तक ब्याज नहीं देना होगा, जबकि आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज अनिवार्य हैं. सरकार का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर छोटे उद्योगों को बढ़ावा देना है.