खाते में ₹10 लाख, डिलीटेड चैट्स और सीकर कनेक्शन... नीट पेपर बेचने वाले 7 'नटवरलाल' गिरफ्तार, पढ़िए सबकी कुंडली!
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन तेज हो गया है. देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी कर अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. ताजा गिरफ्तारी महाराष्ट्र के पुणे और अहिल्यानगर से हुई है. जांच में आरोपी मनीषा वाघमारे के खाते में परीक्षा के दौरान 21 अलग-अलग अकाउंट्स से 10 लाख रुपये आने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. वहीं, जयपुर से पकड़े गए आरोपियों के तार सीकर की सीएलसी कोचिंग से जुड़ते नजर आ रहे हैं, हालांकि कोचिंग प्रबंधन ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है. सीबीआई अब आरोपियों की डिलीट की गई चैट्स रिकवर कर रही है.