खाकी के बाद अब 'सच' का हुआ कत्ल, पंजाब में बेखौफ हुए बदमाश, RTI एक्टिविस्ट की गोलियों से किया छलनी

खाकी के बाद अब 'सच' का हुआ कत्ल, पंजाब में बेखौफ हुए बदमाश, RTI एक्टिविस्ट की गोलियों से किया छलनी
Punjab News: पंजाब के फगवाड़ा में आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात लोह गेट इलाके में हुई, जहां सिमरनजीत सिंह फॉर्च्यूनर कार में पहुंचे थे. हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.