'खर्च बंद मत करिए पर फिजूलखर्ची रोकिए', पीएम मोदी ने अचानक क्यों बदला गेमप्लान? इनसाइड स्टोरी
PM Modi Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल के दिनों में देशवासियों से विदेशी यात्रा, सोना और ईंधन के इस्तेमाल में समझदारी दिखाने की अपील की है. सरकारी गलियारों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक, यह कोई आर्थिक संकट का संकेत नहीं है. बल्कि यह भारत की ग्रोथ स्टोरी को सुरक्षित रखने की एक सोची-समझी रणनीति है. सरकार चाहती है कि भारतीय खर्च करें, लेकिन ऐसे जिससे विदेशी मुद्रा भंडार और घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहे.