खंडवा की ये महिलाएं बनीं मिसाल; बनाकर परोस रहीं खास रोटियां, डॉक्टर से लेकर मरीज तक दीवाने
खंडवा की इन महिलाओं ने आरम्भ भोजनालय की शुरुआत की, जो आज इलाके में खास पहचान बना चुका है. इस भोजनालय में मिलने वाला खाना पूरी तरह से देशी, शुद्ध और कम मसाले वाला होता है, जिससे यह हर वर्ग के लोगों के लिए उपयुक्त बन गया है.यहां की खास बात यह है कि सिर्फ 15 रुपये में एक पौष्टिक देशी रोटी मिल जाती है, जो आज के समय में बेहद किफायती मानी जा रही है.