खंडवा का यह अनोखा जैन मंदिर, 113 साल पुराना, पत्थरों पर उकेरी गई अद्भुत नक्काशी, सोने-चांदी से सजी भव्यता

खंडवा का यह अनोखा जैन मंदिर, 113 साल पुराना, पत्थरों पर उकेरी गई अद्भुत नक्काशी, सोने-चांदी से सजी भव्यता
खंडवा शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद यहां एक अलग ही शांति और आध्यात्मिक वातावरण महसूस होता है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है. इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता इसकी 113 साल पुरानी ऐतिहासिक विरासत है, जबकि यहां विराजमान मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा लगभग 450 वर्ष पुरानी बताई जाती है. इस मंदिर में चंद्रप्रभु भगवान, शांतिनाथ भगवान, गौतम स्वामी, सरस्वती माता, लक्ष्मी माता और चक्रेश्वरी माता की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं