क्वाड की बड़ी तैयारी! समुद्र से लेकर मिनरल्स तक चीन को घेरने का प्लान, जयशंकर ने बताए 3 बड़े फैसले
S Jaishankar on QUAD Meeting: क्वाड में भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका शामिल हैं. इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा, मजबूत सप्लाई चेन, जरूरी खनिज, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, आपदा राहत और नई तकनीकों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है. इस बैठक में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल हुए.