क्या PM मोदी को गुरु मानने वाले पूर्व IPS अधिकारी के अन्नामलाई छोड़ देंगे BJP? तमिलनाडु में खुद की खड़ी करेंगे पार्टी?
तमिलनाडु की राजनीति में इस वक्त एक ऐसा सियासी तूफान उठा है जिसने दिल्ली से लेकर चेन्नई तक सबको हैरान कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना 'राजनीतिक गुरु' मानने वाले और तमिलनाडु बीजेपी के सबसे लोकप्रिय चेहरे के. अन्नामलाई को लेकर अटकलें तेज हैं कि वह बीजेपी छोड़ सकते हैं.