क्‍या बाल श्रम पर FIR कर सकती है पुलिस? HC के फैसले पर लगा अल्‍पविराम! अब SC लेगा सुप्रीम फैसला

क्‍या बाल श्रम पर FIR कर सकती है पुलिस? HC के फैसले पर लगा अल्‍पविराम! अब SC लेगा सुप्रीम फैसला
बाल श्रम कानून के तहत पुलिस FIR दर्ज कर सकती है या नहीं, यह सवाल अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम Court ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले पर नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया था कि पुलिस सीधे कार्रवाई नहीं कर सकती. मामला बाल एवं किशोर श्रम कानून की व्याख्या और बच्चों के शोषण के खिलाफ त्वरित कार्रवाई से जुड़ा है. कोर्ट का अंतिम फैसला देशभर में बाल मजदूरी के मामलों की जांच और कानूनी प्रक्रिया पर बड़ा असर डाल सकता है.