कौन हैं देबाशीष, सौमित्र और आनंद पॉल, जिनके परिजनों से पीएम मोदी ने मंच से उतरते ही की मुलाकात
बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद पीएम मोदी ने राजनीतिक हिंसा के शिकार हुए तीन भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों से मुलाकात की. देबाशीष मंडल, सौमित्र घोषाल और आनंद पॉल के परिजनों के बगल में बैठकर पीएम ने न केवल उनका दुख बांटा, बल्कि यह संदेश भी दिया कि पार्टी अपने बलिदानियों को कभी नहीं भूलती.