कैरियर किलर...12000 KMPH की तूफानी रफ्तार, 1500 किलोमीटर तक अटैक, चीन के वॉरशिप फुजियान के उड़ जाएंगे परखच्‍चे

कैरियर किलर...12000 KMPH की तूफानी रफ्तार, 1500 किलोमीटर तक अटैक, चीन के वॉरशिप फुजियान के उड़ जाएंगे परखच्‍चे
DRDO Aircraft Carrier Killer: भारत जमीन से लेकर आसमान और समंदर तक की सुरक्षा को चाक चौबंद करने में जुटा है. मिशन सुदर्शन चक्र के तहत नेशनल एयर डिफेंस सिस्‍टम डेवलप किया जा रहा है. आने वाले एक से डेढ़ दशक में यह पूरी तरह से अमल में आ जाएगा. डिफेंसिव के साथ ही भारत ऑफेंसिव फ्रंट पर लगातार काम कर रहा है, ताकि दुश्‍मनों को समय से पहले जवाब दिया जा सके. इसी क्रम में इंडियन नेवी अब बड़ा कदम उठाने जा रही है. इससे भारत की समुद्री सुरक्षा काफी पुख्‍ता हो जाएगी.