केवल ये डॉक्यूमेंट दिखाने पर ही महिलाओं को मिलेगा फ्री बस यात्रा का फायदा… CM सुवेंदु ने जारी कर दी लिस्ट
Bengal free bus travel scheme for women: पश्चिम बंगाल की सुवेंदु अधिकारी सरकार ने महिलाओं के लिए राज्य संचालित बसों में मुफ्त यात्रा योजना का लाभ लेने हेतु जरूरी पहचान पत्रों की सूची जारी कर दी है. 1 जून से शुरू होने वाली इस योजना के तहत सफर के दौरान आधार, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे प्रामाणिक दस्तावेज दिखाना अनिवार्य होगा. इसके बाद ही बस कंडक्टर जीरो वैल्यू टिकट जारी करेंगे. बाद में बीडीओ/एसडीओ दफ्तर के जरिए लाभार्थियों के लिए क्यूआर कोड वाले डिजिटल स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे.