केरल CM के पीछे खड़ी ये महिला कौन? न मंत्री बनी न राजनीति से कोई लेना-देना, फिर वायरल होने की वजह क्‍या

केरल CM के पीछे खड़ी ये महिला कौन? न मंत्री बनी न राजनीति से कोई लेना-देना, फिर वायरल होने की वजह क्‍या
Kerala CM Oath Viral Lady: केरल में वी.डी. सतीशन ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस दौरान दिग्गज नेताओं की मौजूदगी वाले समारोह में 'राज्यपाल की सचिव डॉ. के. वासुकी (IAS) आकर्षण का केंद्र बनी रहीं और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पेशे से डॉक्टर रहीं वासुकी 2008 बैच की आईएएस हैं जो 2013 में केरल कैडर में आईं. मुख्यमंत्री के साथ 20 मंत्रियों को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई.