केरल में अब ₹5,000 से ज्यादा का पेट्रोल नहीं मिलेगा, डीजल खरीदने पर भी 200 लीटर की लिमिट!

केरल में अब ₹5,000 से ज्यादा का पेट्रोल नहीं मिलेगा, डीजल खरीदने पर भी 200 लीटर की लिमिट!
Kerala Petrol Diesel Cap: केरल में पेट्रोल पंपों पर तेल की बिक्री को लेकर नई लिमिट तय कर दी गई है. अब पेट्रोल 5,000 रुपये और डीजल 200 लीटर से ज्यादा नहीं मिलेगा. यह कदम तेल की सप्लाई मैनेज करने और अचानक स्टॉक खत्म होने से रोकने के लिए उठाया गया है. कंपनियों ने क्रेडिट सिस्टम बंद कर एडवांस पेमेंट शुरू कर दी है, जिससे पंप मालिकों पर दबाव बढ़ गया है. (Photos : ANI/PTI)