केरल कांग्रेस में बढ़ी सियासी बेचैनी, सतीशन की CM ताजपोशी पर कलह, दीपा दासमुंशी पहुंचीं चेन्निथला के दरबार
रमेश चेन्निथला कांग्रेस हाईकमान के फैसले से नाराज हो गए हैं. वह विधायक दल की मीटिंग में शामिल नहीं हुए. चेन्निथला बिना कुछ बोले गुरुवायूर चले गए थे. उन्होंने सिर्फ एक लेटर भेज दिया था. लेटर में सतीशन को सीएम बनाने का सपोर्ट था. हांलांकि, अब उन्होंने अपनी नाराजगी सीधे तौर पर जाहिर कर दी है.