कुंडली में गुरु कमजोर है तो करें ये उपाय, धन और विवाह की बाधाएं होंगी दूर!
गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस दिन पीले रंग की चीजों का दान, केले के पेड़ की पूजा और भगवान विष्णु-लक्ष्मी की आराधना करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है. मान्यता है कि इन आसान उपायों को श्रद्धा से करने पर सुख-समृद्धि, सौभाग्य और धन संबंधी परेशानियों में राहत मिल सकती है.