किस्मत चमकाता और बर्बादी भी लाता है हीरा? बर्थ डेट से जानें किसे पहनना चाहिए डायमंड और कौन दूर नहीं बहुत दूर रहें?
Diamond With Numerology: हीरा शुक्र ग्रह का रत्न है, जो ज्योतिष और अंक ज्योतिष में ऐश्वर्य, सुंदरता, प्रेम, आकर्षण और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. कहा जाता है कि हीरा पहनने से जीवन में सकारात्मकता, आत्मविश्वास, आर्थिक वृद्धि और रिश्तों में सामंजस्य आता है. लेकिन ज्योतिषियों और अंकशास्त्रियों के अनुसार, हीरा हर किसी के लिए नहीं होता. अगर आप यूं ही हीरा पहन लेते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि इसके धारण करने से नुकसान होने की आशंका भी बनी रहती है.