किसान भाई सावधान! गेहूं स्टोरेज का 'गोल्डन रूल' अपनाएं, 10% से ज्यादा नमी बिगाड़ देगी महीनों की मेहनत
Wheat Storage Tips: खेतों में लहलहाती गेहूं की फसल अब कटकर खलिहानों से घर तक पहुंचने को तैयार है. महीनों की हाड़-तोड़ मेहनत के बाद किसान के हाथ में 'पीला सोना' तो आ गया है, लेकिन असली परीक्षा अब शुरू होती है. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि फसल उगाना जितना कठिन है, उसे सुरक्षित स्टोर करना उससे भी बड़ी चुनौती है. अगर भंडारण के दौरान वैज्ञानिक तरीकों और सावधानी का पालन न किया जाए, तो नमी और कीट आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकते हैं. आइए जानते हैं, स्टोरेज का वह 'गोल्डन रूल' जो आपके अनाज को सालों-साल सुरक्षित रखेगा.