किसान ने ऐसे घटाया खर्च, बढ़ाई कमाई, अब खेतों में नहीं पड़ रही महंगी दवाइयां
Agriculture Success Story: जयपुर जिले के मुंडिया गांव के किसान बाबूलाल यादव आज अपने अनोखे खेती मॉडल को लेकर चर्चा में हैं. पारंपरिक खेती से अलग हटकर उन्होंने जैविक उपायों और आधुनिक तकनीकों का ऐसा मेल तैयार किया है, जिसने उनकी खेती की तस्वीर बदल दी. फसलों में लगने वाले रोग और कीटों से परेशान होकर बाबूलाल ने बाजार की महंगी रासायनिक दवाइयों की जगह नीम और आकड़े की पत्तियों से जैविक कीटनाशक तैयार करना शुरू किया. इसमें गुड़ मिलाकर तैयार किया गया यह देसी घोल अब उनकी फसलों को सुरक्षित रखने में कारगर साबित हो रहा है. इससे खेती की लागत कम हुई है और मिट्टी की उर्वरता भी बेहतर बनी हुई है.