किसान ध्यान दें! शाम को मुरझाकर सुबह हरी दिखे फसल, तो हो सकता है उकठा रोग.. जानिए बचाव और उपचार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर समेत कई जिलों में दलहन की फसलें 'उकठा' रोग की चपेट में हैं. फ्यूजेरियम फंगस के कारण पौधे की जड़ें पानी सोखना बंद कर देती हैं, जिससे फसल सूख जाती है. बचाव के लिए बुवाई से पहले ट्राइकोडर्मा से मिट्टी शोधन और रोग लगने पर मैंकोजेब का छिड़काव करें.