कितने लोग नौकरी छोड़कर किसानी कर रहे, ये किसान बिल्कुल अलग है, जानें कहानी
Agriculture Success Story: राजस्थान के उस इलाके में, जहां खारा पानी, कम बारिश और बंजर जमीन के कारण खेती को अक्सर घाटे का सौदा माना जाता है, वहां एक किसान ने अपनी सोच और मेहनत से नई मिसाल कायम कर दी. जयपुर जिले के जयसिंहपुरा गांव के किसान हनुमानसिंह खंगारोत ने नौकरी छोड़कर खेती को अपनाया और आज आधुनिक तकनीक की मदद से लाखों रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं. पोल्ट्री फार्मिंग से शुरुआत करने वाले हनुमानसिंह ने बाद में पॉलीहाउस में शिमला मिर्च, खीरा और टमाटर की खेती शुरू की. पानी की समस्या से निपटने के लिए फार्म पॉन्ड बनवाया, सोलर पंप लगाया और खेती को पूरी तरह आत्मनिर्भर बना दिया. इतना ही नहीं, खेत में उगाई गई उपज को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए हाईवे पर रेस्टोरेंट भी शुरू किया. अब उनका मॉडल खेती, पशुपालन, डेयरी और बागवानी को जोड़कर किसानों के लिए प्रेरणा बन चुका है. देखिए कैसे एक किसान ने चुनौतियों को अवसर में बदलकर सफलता की नई इबारत लिख दी.