काशी, मथुरा, संभल और भोजशाला... अदालतों में इतिहास, आस्था और कानून की टक्कर; मंदिर-मस्जिद विवादों की नई पटकथा
मंदिर-मस्जिद के अधिकतर मामलों में, उपासना स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 का हवाला मुकदमेबाजी के दौरान दिया गया है, जो किसी स्थान के धार्मिक चरित्र को 15 अगस्त, 1947 को मौजूद स्थिति के अनुसार बनाए रखने की बात करता है. वर्ष 1991 के कानून के विभिन्न प्रावधानों को चुनौती देने वाली छह से अधिक याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं.