काले शीशम की खेती किसानों के लिए बन सकती है 'हरा सोना', लकड़ी से लेकर तेल तक भारी मांग

काले शीशम की खेती किसानों के लिए बन सकती है 'हरा सोना', लकड़ी से लेकर तेल तक भारी मांग
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के प्रोफेसर आर.आर. सिंह बताते हैं कि, काला शीशम बेहद मजबूत और टिकाऊ लकड़ी देने वाला पेड़ है. इसकी लकड़ी फर्नीचर, दरवाजे, खिड़कियां और सजावटी सामान बनाने में इस्तेमाल की जाती है. बाजार में इसकी कीमत सामान्य लकड़ियों की तुलना में काफी ज्यादा होती है. यही वजह है कि लंबे समय के निवेश के रूप में किसान इसकी खेती से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.