कानपुर में तैयार होंगे एआई इंजीनियर और फोरेंसिक एक्सपर्ट, एचबीटीयू ने खोले नए कोर्सों के दरवाजे, जाने कैसे मिलेगा प्रवेश
Kanpur news: हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय यानी एचबीटीयू अब नए दौर की तकनीकों से जुड़े कोर्स शुरू करने जा रहा है. नए सत्र 2026-27 से विश्वविद्यालय में बीटेक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) की पढ़ाई शुरू होगी.वहीं एमएससी के छात्रों के लिए बायो एनालिटिक्स और फोरेंसिक से जुड़ा नया पाठ्यक्रम भी शुरू किया जा रहा है.विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इन कोर्सों से छात्रों को भविष्य की तकनीकों में बेहतर करियर बनाने का मौका मिलेगा.