कानपुर-महाराजगंज में 500 करोड़ में विकसित होगा पीएम मित्र पार्क, 100000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, भेजा गया प्रस्ताव

कानपुर-महाराजगंज में 500 करोड़ में विकसित होगा पीएम मित्र पार्क, 100000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, भेजा गया प्रस्ताव
कानपुर एक बार फिर देश के बड़े औद्योगिक शहरों में अपनी मजबूत पहचान बनाने की तैयारी में है. शहर में जल्द ही प्रधानमंत्री मित्र पार्क यानी पीएम मित्र पार्क बनने की योजना पर काम शुरू हो सकता है. कानपुर मंडल के कमिश्नर और उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर ऑफ़ इंडस्ट्रीज, के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से दोनों जिलों के प्रस्ताव शासन को भेज दिए गए हैं. यदि मंजूरी मिलती है तो कानपुर का पुराना औद्योगिक गौरव लौट सकता है. लंबे समय से बंद पड़ी टेक्सटाइल इकाइयों और कारोबारियों को भी नई उम्मीद मिलेगी.